अपने घरो में अशोक का पेड़ ज़रूर लगाना चाहिए, पति-पत्नी के बीच तनाव को दूर करती है इसकी पत्तियां

गुड मॉर्निंग डिजिटल। वैसे तो आपने घरों के बाहर या अपने शहर के कुछ हिस्सों में अशोक (Ashoka) का पेड़ लगा हुआ जरूर देखा होगा. हम सभी अशोक के पेड़ को एक शो प्लांट मानते हैं, लेकिन यह बात बहुत ही कम लोगों को पता है कि अशोक का पेड़ औषधीय गुणों से भरा हुआ
 | 
अपने घरो में अशोक का पेड़ ज़रूर लगाना चाहिए, पति-पत्नी के बीच तनाव को दूर करती है इसकी पत्तियां

गुड मॉर्निंग डिजिटल।

वैसे तो आपने घरों के बाहर या अपने शहर के कुछ हिस्सों में अशोक (Ashoka) का पेड़ लगा हुआ जरूर देखा होगा. हम सभी अशोक के पेड़ को एक शो प्लांट मानते हैं, लेकिन यह बात बहुत ही कम लोगों को पता है कि अशोक का पेड़ औषधीय गुणों से भरा हुआ रहता है. हिंदू शास्त्रों में भी अशोक के पेड़ को बहुत महत्व दिया जाता है. ऐसा माना जाता है कि जिस घर के आगे अशोक का पेड़ लगा होता है वहां नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता. साथ ही उस घर का वातावरण शांत और खुशहाल रहता है.

हिंदू धर्म में मांगलिक और धार्मिक कार्यों में भी अशोक के पत्तों का प्रयोग किया जाता है. तो चलिए आज हम आपको अशोक के पेड़ से संबंधित कुछ बातें बताने जा रहे हैं.

अशोक की पत्तियों के उपाय

– वास्तु शास्त्र में ऐसा कहा जाता है कि यदि पति-पत्नी के बीच तनाव होता है और दोनों में अनबन रहती है तो अशोक के पेड़ के 7 पत्ते लाकर घर में देवी-देवताओं के सामने अर्पण करें. यह पत्ते सूख जाने पर इसी क्रम को दोबारा दोहराएं. ऐसा करने से कुछ ही दिनों के अंदर दोनों के बीच की लड़ाई खत्म हो जाएगी.

– ऐसा कहा जाता है कि अशोक का पेड़ घर के वास्तु दोष को बिना तोड़-फोड़ के सही करने में सहायक होता है. हम सभी को अपने घर के सामने अशोक का पेड़ जरूर लगाना चाहिए. ऐसी मान्यता है कि जिस घर के सामने अशोक का पेड़ होता है वहां नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती.

– हिंदू शास्त्रों में ऐसा बताया गया है कि अशोक के पेड़ की पत्तियों को देवी देवताओं पर अर्पण करने से वे जल्द प्रसन्न होते हैं और मनोकामनाएं भी पूरी करते हैं. इसके अलावा अशोक के पेड़ की पत्तियां अनेकों पूजा-पाठ और मांगलिक कार्यों में इस्तेमाल की जाती हैं.

– शास्त्रों में ऐसा भी कहा गया है कि यदि किसी व्यक्ति के विवाह में अड़चनें आ रही हों तो उस व्यक्ति को अशोक के पेड़ के पत्तों को पानी मिलाकर स्नान करना चाहिए. इसके बाद इन पत्तों को पीपल के पेड़ पर अर्पित कर दें. लगातार 42 दिनों तक ऐसा करने से व्यक्ति को लाभ मिलेगा और शादी में आ रही अड़चनें दूर होंगी.